उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत पहुंचे, जहां उन्होंने मुरथल के नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए प्रयागराज में चल रहे शंकराचार्य विवाद पर बिना नाम लिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं, हमें उनसे सतर्क रहना होगा. सनातन धर्म को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा